हल्द्वानी में सनसनी! नहर में गिरा युवक, 24 घंटे बाद मिला शव

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के काठगोदाम के कॉलटैक्स के पास नहर में गिरने वाले युवक का शव बुधवार को मुखानी क्षेत्र की नहर से बरामद किया गया। युवक बहन के यहां आया था और दुर्घटना के बाद नहर में बह गया था।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

मंगलवार को युवक नहर में गिर गया था और बह गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस, एनडीआरएफ और सिंचाई विभाग की टीमों ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह पुनः खोज अभियान शुरू किया गया और अंततः युवक का शव बरामद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

मल्ला काठगोदाम चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान रवि कुमार उर्फ मोनू (30) पुत्र स्व. राजपाल, निवासी कांठ, मुरादाबाद के रूप में हुई है। वह इंद्रानगर काठगोदाम में अपनी बहन मंजू लता के साथ रहता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

घटना के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गौला बैराज को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

Ad_RCHMCT