इस इलाके में पड़ा मिला अधेड़ का शव, सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। नैनीताल के सूखाताल क्षेत्र में रविवार सुबह एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

 स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त रुकुट कम्पाउण्ड निवासी चन्दन (52) के रूप में की।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

यह घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे की है, जब पुलिस को सूखाताल क्षेत्र में शव पड़ा मिला। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT