लापता युवक का हल्द्वानी-लालकुआं ट्रेक किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-लालकुआं रेलवे ट्रेक किनारे युवक का शव पड़ा मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मृतक तीन दिन से लापता बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरकर मौत होने की संभावना जताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

जानकारी के अनुसार शनिवार को लालकुआं-हल्द्वानी के बीच रेलवे ट्रैक पर गौला बाईपास रोड आँवला चौकी गेट के समीप रेलवे ट्रेक के किनारे लोगों को एक युवक का शव पड़ा दिखा। इसकी सूचना पर बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे  और जायजा लिया। 

मृतक की पहचान लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दु निवासी 30 वर्षीय नीरज जोशी पुत्र मुरली मनोहर जोशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह तीन दिन से घर से गायब था। मृतक के शरीर में जगह-जगह चोट है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन गिरकर होने की संभावना जताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों पता चल सकेगा। 

Ad_RCHMCT