लापता युवक का जंगल में मिला शव, इतने दिनों से था लापता

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में  एक युवक का शव जंगल में पड़ा मिला है। वह पिछले नौ दिनोंसे लापता बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

जानकारी के अनुसार मंगलवार को आस-पास के लोगों को जंगल में एक युवक का शव पड़ा दिखा। इसकी सूचना जगतपुर के ग्राम प्रधान रिंकू ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को दी। सूचना के बाद एसआई संतोष देवरानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त के बारे में पूछताछ की। 

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

इस दौरान शव की शिनाख्त जगतपुर निवासी 29 वर्षीय गब्बर सिंह पुत्र दलबीर सिंह के रूप में हुई। मृतक पिछले 8-9 दिन से लापता था। जिसकी ढूंढ खोज उसके परिजन कर रहे थे। मृतक अक्सर जंगल के आसपास ही दिखाई देता था। शव काफी सड़-गल चुका है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मृतक अक्सर जंगल की ओर ही दिखाई देता था। मृत्यु के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल पाएगा।

Ad_RCHMCT