कुमाऊं में बारिश के बीच घरों में जा घुसा मलवा और गंदा पानी, दहशत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश एक बार फिर तबाही मचाने लगी है। कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जिले के रानीधारा में बारिश से आपदा जैसी स्थिति बन गई है। यहां गंदे पानी के साथ बहकर आया मलवा कई घरों में घुस गया। इससे लोग खासे परेशान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

बारिश के बीच अल्मोड़ा के रानीधारा में गंदा पानी और मलबा घरों में घुसने से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला। स्थिति यह हो गई कि लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तरफ भाग निकले। लोगों ने राहत के लिए डीएम, विधायक और पूर्व विधायक को फोन किए, लेकिन उनके फोन बंद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

उन्होंने कहा कि पूर्व में रानीधारा सड़क में सीवर लाइन का निर्माण कार्य कराया गया था, इससे सड़क और नालियां क्षतिग्रस्त हैं। लंबे समय बाद भी सुधारीकरण न होने से बारिश में सड़क का मलबा घरों में घुस गया। ऐसे में लोग डरे हुए हैं।

Ad_RCHMCT