दुःखद- बाइक से गिरने के बाद युवती की डंपर की चपेट में आने से मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के कोटद्वार में दर्दनाक हादसा हो गया। पौड़ी-कोटद्वार मार्ग में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

 मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बुवाखाल से बाइक पर सवार होकर जा रही युवती को अपर चोपड़ा, कोटद्वार रोड पौड़ी में एक बाइक बुवाखाल से पौड़ी की तरफ जा रही थी। इसी बीच बाइक में पीछे बैठी युवती अनियन्त्रित होकर नीचे गिर गई और विपरीत दिशा से आ रहे डंपर की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.87 लाख पेंशनभोगियों के खातों में हस्तांतरित किए ₹146.32 करोड़; डीबीटी के जरिए जुलाई माह की पेंशन जारी

कोतवाली पौड़ी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हेमकांत सेमवाल ने बताया कि मृतका की पहचान पार्वती (20) पुत्री यशंवत निवासी गाडका महरगांव, परसुंडाखाल, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।  जबकि बाइक युवक चला रहे युवक को चोट नहीं आई। घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि युवती पौड़ी में कंप्यूटर कोर्स सीख रही थी।

Ad_RCHMCT