देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य सरकार ने जन्माष्टमी की छुट्टी की तारीख बदली,अब इस दिन होगी जन्माष्टमी की छुट्टी।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-राज्य सरकार ने जन्माष्टमी पर्व को लेकर छुट्टी को लेकर नई विज्ञप्ति जारी की है।

सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड शासन की विज्ञप्ति संख्या-823 / xxxi (15)G/2021-74 (सा0) / 2016 दिनांक 02 दिसम्बर, 2021 द्वारा वर्ष 2022 हेतु घोषित अवकाशों में दिनांक 18 अगस्त, 2022 (गुरूवार) को जन्माष्टमी के पर्व पर निगोशियेबल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एलआईसी अभिकर्ता संगठन रामनगर का छठा वार्षिक अधिवेशन संपन्न, उत्कृष्ट अभिकर्ता हुए सम्मानित

2 हिन्दू पंचाग के अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार दिनांक 19 अगस्त, 2022 को मनाये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसी स्थिति में जन्माष्टमी का त्योहार दिनांक 18 अगस्त, 2022 (गुरूवार) के स्थान पर दिनांक 19 अगस्त, 2022 (शुक्रवार) को मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एससी-एसटी अत्याचार निवारण: प्रभावितों को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करे प्रशासन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

3 उक्त के अनुसार लिये गये निर्णय के आलोक में जन्माष्टमी के त्योहार हेतु दिनांक 18 अगस्त 2022 के स्थान पर दिनांक 19 अगस्त 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। तद्नुसार विज्ञप्ति दिनांक 02 दिसम्बर 2021 यथासंशोधित समझी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी व राज्यपाल; हरिद्वार कुंभ को दिव्य-भव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई
Ad_RCHMCT