देहरादून-राज्य में भारी बारिश की संभावना के बाद यह जिला हुआ अलर्ट,जिला पुलिस ने भी करी ये अपील।।

ख़बर शेयर करें -

मौसम की चेतावनी,High Alert

मौसम विभाग द्वारा आज के 10ः00 बजे के मौसम बुलेटिन अनुसार उत्तराखंड राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, बागेश्वर, नैनीताल जनपदों में कही-कही पर भारी वर्षा होने का अलर्ट जारी किया गया है।

संवेदनशील इलाकों मुख्यतः मुक्तेश्वर, भवाली, नैनीताल, रामनगर, बेतालघाट, चोरगलिया तथा काठगोदाम में भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं पर राजमार्गों में अवरोध उत्पन्न तथा कटाव होने के साथ पहाड़ी क्षेत्र में नदी नालों के जलस्तर में अत्यधिक वृद्वि एवं बहाव होने की सम्भावना जतायी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

अतः सम्मानित जनता/यात्रियों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि आप जनपद नैनीताल आगमन के दौरान सावधानी पूर्वक यात्रा करने का कष्ट करें तथा अधिक वर्षा होने पर किसी सुरक्षित स्थान पर रूकने का कष्ट करें।

? किसी बड़े पेड़ व खिसकने वाले चट्टानों या पहाड़ के आसपास ना रुके।
? अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करने पर विचार करें।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

पंकज पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा भारी बारिश के दृष्टिगत सामानित जनता से अपील है कि छोटी नदी व नालों के समीप बस्तियों तथा भवनों में निवास कर रहे लोग कृपया सावधान रहकर समय से सुरक्षित स्थानों पर चले जाए। आंधी तूफान तथा भारी वर्षा के समय आवागमन के दौरान सावधानी बरतें तथा अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

जनपद के समस्त अधिकारी क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी चौकी प्रभारी पुलिस आपदा प्रबंधन टीम एवं SDRF टीम को मय आपदा उपकरणों के अलर्ट रहने हेतु निर्देशित किया गया है।

आम जनमानस किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति एवं राहत/बचाव कार्य हेतु डायल 112, नैनीताल पुलिस नियंत्रण कक्ष -05942 235 847, 94111 12979 एवं आपदा कंट्रोल रूम नंबर 05942231179 मैं संपर्क कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Ad_RCHMCT