देहरादून-आज राज्य के इन जिलों मे भारी बारिश की सम्भावना का यलो अलर्ट जारी,आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना।।

ख़बर शेयर करें -

WEATHER ALART

उत्तराखंड राज्य के मौसम विभाग से बड़ी खबर आ रही है राज्य मे एक बार फिर बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी आज के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में अगले 5 दिन यानी 30 अगस्त तक पहाड़ से मैदान तक कई जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है तथा कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बौछार और बिजली गिरने की आशंका भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है ,जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी व राज्यपाल; हरिद्वार कुंभ को दिव्य-भव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

आज 27 अगस्त को राज्य के देहरादून ,टिहरी और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछार और बिजली चमकने की आशंका जताई गई।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: मुख्य सेवक सदन में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

28 अगस्त को भारी से भारी बारिश की संभावना , मौसम विभाग में 28 अगस्त को राज्य के देहरादून ,टिहरी, नैनीताल ,पिथौरागढ़ ,चंपावत ,बागेश्वर और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है जबकि अन्य जनपदों में बिजली चमकने और गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  एससी-एसटी अत्याचार निवारण: प्रभावितों को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करे प्रशासन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

29 अगस्त को नैनीताल, देहरादून पौड़ी और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना तथा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है।

30 अगस्त को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका तथा अन्य पर्वतीय जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने तथा कहीं-कहीं तीव्र बौछार की संभावना जताई गई है।

Ad_RCHMCT