देहरादून-(WEATHER FORECAST) राज्य के इन जिलों मे आज और कल भारी बारिश की संभावना का येलो अलर्ट जारी।।

ख़बर शेयर करें -

WEATHER FORECAST

देहरादून:-राज्य सरकार के मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधबार को जहां कुछ पर्वतीय और मैदानी जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है, वही बुधवार को बागेश्वर और देहरादून जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

आपको बता दें कि प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई जनपदों में बारिश के कारण कई लोग बेघर भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार 24 अगस्त बुधवार का येलो अलर्ट जारी करते हुए बागेश्वर और देहरादून जनपदों में भारी बरसात की चेतावनी जारी की है।

भूस्खलन की चेतावनी
मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्य भूस्खलन चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़क राजमार्गों में अवरोध उत्पन्न होने की बात कही है तथा नदी नालों में जलस्तर का भी वृद्धि होने की संभावना जताते हुए लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Ad_RCHMCT