देहरादून:-(Weather) इन जिलों मे गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने,बारिश की संभावना का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather

देहरादून:-राज्य में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन हो गया है,उत्तराखंड में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही निकला मंगलवार की रात अचानक मौसम ने करवट ली तेज झक्कड़ हवाओं के साथ कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 26 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा जिसको लेकर ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

मौसम विभाग के मुताबिक आज 24 मई को राज्य के जनपदों में गर्जन के साथ कहीं कहीं तीव्र बौछार होने , ओलावृष्टि वज्रपात और 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है।

जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई को राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और मैदानी इलाकों में 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मौसम विभाग के मुताबिक 26 मई को राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Ad_RCHMCT