देहरादून:-(Weather) गरज-चमक के साथ तीव्र बौछार,झोंकेदार हवाएं,भारी बारिश की संभावना का अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

uttarakhand weather update uttarakhand weather update

Uttarakhand Weather:-राज्य में अब तीन दिन मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया है जिसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में प्री-मानसून शावर तेज हो गए हैं।शनिवार से सोमवार तक प्रदेश में मौसम को लेकर रेड अलर्ट है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार शनिवार को प्रदेश में गरज-चमक के साथ कई स्थानों पर तीव्र बौछार और झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, टिहरी, बागेश्वर और पिथाैरागढ़ में भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। आपदा की आशंका के चलते संबंधित जिलों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। uttarakhand weather update uttarakhand weather update

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

उत्तराखंड में मौसम विज्ञान विभाग ने 24 से 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। इस दौरान कोई भी कर्मचारी और अधिकारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के संयुक्त सचिव व ड्यूटी ऑफिसर विक्रम सिंह यादव की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बौछारें पड़ने के साथ भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

वहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके लिए सभी लाइन विभागों के अधिकारी कर्मचारी इस दौरान विशेष एहतियात बरतेंगे। आईआरएस प्रणाली के नामित सभी अधिकारी एवं विभागी नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे। किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने पर संबंधित विभाग तुरंत उसे खोलने की कार्रवाई करेंगे। सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। विद्यालयों में भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad_RCHMCT