देहरादून:-(Weather) राज्य के लिए तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी, इन जिलों मे गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना

ख़बर शेयर करें -

Weather, uttarakhand Weather,तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान

देहरादून:-(Weather) राज्य मे मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 28 मार्च तक राज्य के विभिन्न जनपदों में बरसात व ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

वहीं मौसम विभाग ने अभी 3:00 बजे तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

जिसके तहत उधमसिंह नगर,पौड़ी,हरिद्वार,नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ,उत्तरकाशी तथा चमोली जनपदों में कही कही गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के अन्य जनपदों में गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ हल्की बारिश एवं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बहुत अधिक बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

मौसम विभाग ने शाम 6:00 बजे तक का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आगामी 28 मार्च तक जारी मौसम पूर्वानुमान में उत्तरकाशी, चमोली,तथा पिथौरागढ़ जनपद के ऊंचाई वाले स्थानों में कही कही बहुत हल्की बरसात तथा बर्फबारी होने की संभावना बताई है।

Ad_RCHMCT