देहरादून’:-(Weather) इन जिलों मे तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना,ऑरेंज अलर्ट जारी,पढ़िये अपडेट

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather:-राज्य में फिर मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है,पूर्वानुमान के अनुसार आज पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में गरज चमक के साथ तेज बारिश आंधी तूफान की संभावना के दृष्टिगत ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 14 जून को राज्य के देहरादून , हरिद्वार ,नैनीताल, उधम सिंह नगर ,चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं तेज आकाशीय बिजली चमकने , गरज चमक के साथ भारी बारिश व मैदानी इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है। वहीं राज्य के शेष जनपदों में गरज चमक के साथ कहीं कहीं तेज बारिश व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेंदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और फैक्ट्री निजीकरण को लेकर सड़क पर उतरे युवा, मंत्री सुबोध उनियाल के घेराव के बाद दी सख्त चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक 14 जून को राज्य के कई इलाकों में रेन थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी देखने को मिलेगी साथ ही मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं पर तेज हवाओं के साथ स्ट्रांग सरफेस विंड (तेज सतही हवा) भी देखने को मिलेगी ऐसे में पेड़ गिरने या कच्चे मकानों को नुकसान हो सकता है साथ ही कई जगहों पर बादल गरजने के साथ ही आंधी तूफान के बारिश और बिजली चमकने की भी संभावना है।

Ad_RCHMCT