देहरादून:-(WEATHER) राज्य मे 6 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम,कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना

ख़बर शेयर करें -

WEATHER ALERT

देहरादून:-मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है।जिसमें मौसम विभाग ने येलो और आरेंज अलर्ट दिखाया है।

मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर तक जारी मौसम पूर्वानुमान में उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के द्वारा जारी उत्तराखंड के लिए 5 दिनो का जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान के विभाग ने 3 अक्टूबर 4 अक्टूबर को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर को जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के सभी जनपदों एवं उससे सटे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है साथ ही गढ़वाल क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी करते हुए कुमाऊं क्षेत्र में कही कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी जताई है।

वहीं 6 अक्टूबर को भी कुमाऊं मण्डल के जनपदों और उनसे जुड़े गढवाल मण्डल के जनपदों मे कहीं-कहीं भारी से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है जिसके लिए आरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली की गंभीरता को देखते हुए कहा है कि कहीं कहीं बिजली गिरने के साथ जान माल की संभावना बन सकती है।

Ad_RCHMCT