देहरादून-(WEATHER) राज्य के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी।

ख़बर शेयर करें -

WEATHER ALART

देहरादून-उत्तराखंड राज्य के मौसम विभाग से बड़ी खबर आ रही है जहाँ मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले तीन दिन यानी 11 सितंबर तक पहाड़ से लेकर मैदान तक कई जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में अगले तीन-चार दिन मानसून की एक्टिविटी तेज रहेगी। राज्य के कई जनपदों में भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत यलो अलर्ट जारी किया है।

आज 8 सितंबर को कुमाऊँ मंडल के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना जताई है। इसके अलावा नैनीताल उधम सिंह नगर समेत अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

वहीं 9 वह 10 सितंबर को मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम निदेशक ने कहा कि इन दोनों दिन नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर ,पिथौरागढ़ कहीं-कहीं भारी बरसात की संभावनाएं बन रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

तथा 11 सितंबर को नैनीताल बागेश्वर देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी बरसात का पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके तहत संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन तथा मार्ग अवरुद्ध होने के साथ नदी नालों में बढ़ोतरी हो सकती है।

Ad_RCHMCT