दिल्ली मालवीय नगर फायर केस: गिरफ्तार रसोइया केशव नेगी के समर्थन में उतरे सीएम धामी, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता से की खास वार्ता

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में हुए भीषण अग्निकांड मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा हस्तक्षेप किया है। हादसे के सिलसिले में उत्तराखंड के मूल निवासी और होटल में रसोइया (कुक) के रूप में कार्यरत केशव नेगी की गिरफ्तारी के बाद, सीएम धामी ने रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से फोन पर बात की।
​वार्ता के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया है कि इस पूरे मामले की जांच पूरी तरह से तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
​सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
​इस महत्वपूर्ण बातचीत की जानकारी खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा की। उन्होंने लिखा:
​”दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के श्री केशव नेगी जी की गिरफ्तारी के संबंध में आज दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती Rekha Gupta जी से वार्ता हुई। श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी।”
​सीएम धामी ने आगे विश्वास जताया कि दिल्ली सरकार और संबंधित जांच एजेंसियां पूरी निष्पक्षता के साथ काम करेंगी ताकि सत्य सबके सामने आ सके।

Ad_RCHMCT