आपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर में तीन मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा शातिर चोर सहित चोरी सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार। मंदिरों से चोरी का सामान,दान पात्र व नकदी बरामद।
काशीपुर क्षेत्र में दिनांक 26-5-2026 की रात्रि में नागन शक्ति मंदिर, दिनांक 31-05-2026 की रात्रि में नागनाथ मंदिर, गंगे बाबा मंदिर में अज्ञात चोर द्वारा सनसनीखेज तरीके से चोरी को अंजाम दिया गया जिस संबंध में कोतवाली काशीपुर पर नागनाथ मंदिर के पुजारी श्री गणेश नाथ महंत, गंगे बाबा मंदिर के संरक्षक श्री राजेश शर्मा, नागन शक्ति मंदिर के सचिव श्री अभिषेक कम्बोज द्वारा कोतवाली काशीपुर पर तहरीरी सूचना दी गई। जिसके आधार पर FIR नंबर 214/26, 215/26,213/26 धारा 305(D)भारतीय न्याय संहितापंजीकृत किया गया। मंदिर में हुई लगातार चोरी की उक्त घटनाओं एवं गम्भीरता से लेते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय द्वारा टीम का गठन कर अनावरण निर्देश दिया गया था। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।
अनावरण हेतु गठित टीम द्वारा करीब 100 से ज्यादा CCTV कैमरों को खंगालने इसके अतिरिक्त सर्विलांस/मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर दिनांक 6/6/2026 को शातिर चोर तालिब हुसैन को चोरी के माल के साथ व चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ नौगजा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके द्वारा पूछताछ में उक्त चोरी अपने साथियों सन्नी, मोइन निवासी रामनगर के साथ करने तथा मंदिर से चोरी किया गया माल कबाड़ी जलीस निवासी गड्ढा कॉलोनी कचनालगाजी काशीपुर को बेचना बताया।
इसके पश्चात शातिर चोर तालिब की निशानदेही पर कबाड़ी जलीश को मंदिर से चोरी के लिए सामान के साथ कबाड़ के दुकान से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। शातिर चोर तालिब हुसैन वर्ष 2022 में थाना रामनगर से भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है जिससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। तथा उसके खिलाफ पंजीकृत अन्य अभियोगों का भी पता लगाया जा रहा है।
बरामदगी
1. नकदी 15420रूपये
2.नाग प्रतिमा दो अदद
3. कलश दो अदद
4.एक पीले रंग का गदा
5. तीन अदद त्रिशूल
- गुंबद में लगने वाले पीले धातु के दो कलश
- घंटिया 17 अदद
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- तालिब हुसैन पुत्र इरफान अली निवासी रेलवे लाइन रेलवे पड़ाव रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष (चोर)
- जलीश अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी कुमाऊं कॉलोनी कचनालगाजी कोतवाली काशीपुर उम्र 33 वर्ष (कबाड़ी)
वांछित अभियुक्त - सन्नी पुत्र गोविंद सिंह निवासी रेलवे पड़ाव रामनगर
- मोईन निवासी पूछड़ी रामनगर
पुलिस टीम
1- हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक काशीपुर
2- नवीन बुधानी वरि0उ0नि0 काशीपुर
3- उ0नि0 मीना रावत प्रभारी चौकी कटोराताल
4- अपर उ0नि0 प्रकाश बोरा
5- का0 दर्शन सिंह
6- का0 गौरव सनवाल
7- का0 महेन्द्र देवड़ी
8- पुलिस सहयोगी माजिद
9- पुलिस सहयोगी राहुल - पुलिस सहयोगी विक्की
काशीपुर पुलिस का संदेश काशीपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने धार्मिक स्थलो, घरों एंव प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिये सीसीटीवी कैमरे एंव अन्य सुरक्षा उपाय अवश्य अपनायें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें। आपकी सतर्कता और सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।




