उत्तराखंड: ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर तोताघाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई बस, 39 यात्री थे सवार; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी गढ़वाल: तोताघाटी के समीप चारधाम यात्रा बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

आज दिनांक 07 जून 2026 को प्रातः लगभग 08:30 बजे डीसीआर टिहरी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तोताघाटी के समीप एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई है। सूचना प्राप्त होते ही निरीक्षक कवीन्द्र सजवान के नेतृत्व में SDRF पोस्ट ढालवाला एवं ब्यासी की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों पर सख्त कार्रवाई: ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में 4 मदरसे सील; सीएम धामी बोले—'आधुनिक व मुख्यधारा की शिक्षा से बच्चों को दूर नहीं रखा जा सकता'

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि बद्रीनाथ से ऋषिकेश की ओर आ रही चारधाम यात्रा बस संख्या UK04 PA 0418 सड़क पर ही पलट गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। बस में कुल 39 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों को भेजी ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन; बोले—'आधार न बनने पर अकाउंट बेस्ड पेमेंट से मिले लाभ'

दुर्घटना में 03 से 04 यात्रियों को सामान्य चोटें आईं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार हेतु ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया। शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा दुःख: मोहब्बेवाला स्थित आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा स्थानीय प्रशासन एवं अन्य आपातकालीन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता प्रदान की गई।

Ad_RCHMCT