नैनीताल पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: मुखानी पुलिस ने 14.50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही

मुखानी पुलिस ने किया 14.50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख़्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में मुखानी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार बनेगा विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी: महाकुंभ-2027 से पहले ₹235 करोड़ की 4 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास; सीएम धामी बोले- भव्य और सुरक्षित होगा कुंभ

पुलिस कार्यवाही
दिनांक 06 जून 2026 को थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह एवं उनकी टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान पीपल पड़ाव की ओर वन विभाग बैरियर से लगभग 300 मीटर आगे एक व्यक्ति को 43 पाउच (लगभग 14.50 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड का बड़ा कदम: सीएम धामी ने किया 'शाइन अवी लर्निंग मिशन-2030' का शुभारंभ; विशेष बच्चों के लिए पुस्तकें व विजुअल करिकुलम लॉन्च

गिरफ्तार
पूरन सिंह पुत्र रामचंद्र, निवासी चंदायन, पोस्ट गोविंदपुर गूलरभोज, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मॉल रोड 1 अगस्त से पूर्णतः 'नो हॉर्न ज़ोन' घोषित, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 74/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम

  • उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह
  • कांस्टेबल दीपक कठायत
  • कांस्टेबल राजेश जोशी

जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

Ad_RCHMCT