रामनगर मे विकास खण्ड स्तरीय बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, 202 प्रार्थना पत्र प्राप्त

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर-मंगलवार को रामनगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत हिम्मतपुर डोटीयाल में विकास खण्ड स्तरीय बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन कर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना गया, तथा उनका निस्तारण किया गया।

शिविर में  विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 202 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें अधिकांश प्रार्थना पत्र पेयजल, सड़क व बिजली से संबंधित रहे। इस संबंध में संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि


शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनता को दी गई, साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में विधायक रामनगर, दीवान सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी, कनिष्ठ उप प्रमुख  मीना रावत, ग्राम प्रधान हिम्मतपुर डोटियल, ग्राम प्रधान चिलकिया, ग्राम प्रधान क्यारी, उप जिलाधिकारी रामनगर प्रमोद कुमार, बीडीओ रामनगर, संजय चौहान ,अधिशाषी अभियंता विद्युत बेगराज, अधिशासी अभियंता जल संस्थान सहित अन्य विभागों से आए अधिकारी,कर्मचारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, आदि उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भूसे के अनावश्यक भंडारण और राज्य से बाहर परिवहन पर अगले 15 दिनों के लिए रोक, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश

इस मौके पर वर्चुअल माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी संवाद कर माननीय क्षेत्रीय विधायक से शिविर के संबंध में आवश्यक जानकारी ली व क्षेत्र की समस्याओं को जाना।

Ad_RCHMCT