रा.इ.का.रामनगर मे विकासखण्ड स्तरीय टैक्नो मेले का हुआ आयोजन

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रा.इ.का.रामनगर में विकासखण्ड स्तरीय टैक्नो मेला का आयोजन हुआ ,जिसमें विकासखण्ड के 105 छात्र /छात्राओं ने प्रतिभाग किया।टैक्नो मेला के लिए विद्यालय स्तर पर तीन समूह के प्रतिभागियों ने कक्षा शिक्षण में सूचना व तकनीकी के उपयोग पर प्रस्तुतियाँ दी।

टैक्नो मेला का शुभारम्भ रा.इ.का.रामनगर के प्रधानाचार्य व मेले के नोडल अधिकारी बलवन्त सिंह मनराल ने दीप प्रज्जवलित कर किया ।इस अवसर पर उन्होने कहा कि कक्षा शिक्षण में आई.सी.टी.का प्रयोग होने से विद्यार्थियों का अधिगम का स्तर बढेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

टैक्नो मेला के प्रथम समूह में रा.इ.का.रामनगर के अफ्फान प्रथम ,जय मोहन इ.का.रामनगर की अंजलि शर्मा द्वितीय ,रा.इ.का.सेमलखलिया की अनमोल तृतीय स्थान पर रही।द्वितीय समूह में रा.इ.का.रामनगर के अशहद प्रथम ,एम.पी.हि.इ.का.रामनगर के गौरव द्वितीय,रा.क.इ.का.मालधनचौड की निशा तृतीय स्थान पर रही।तृतीय समूह में रा.इ.का.रामनगर के मौ. काजी प्रथम,एम.पी.हि.इ.का.रामनगर की फैजा द्वितीय ,जय मोहन इ.का.कानिया की तनिशा पाण्डेय तृतीय स्थान पर रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

इस अवसर पर विकासखण्ड विज्ञान समन्वयक अजय धस्माना ने जानकारी दी कि प्रत्येक समूह से 10 प्रतिभागी जनपद स्तर के टैक्नो मेला के लिए चयनित किये गये हैं,जनपद स्तर पर प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का आँनलाइन प्रदर्शन होगा।
इस अवसर पर डा तिलक जोशी ,हेमलता गोस्वामी,ललित मेलकानी,ज्योति पाण्डेय ,सुरेन्द्र कुमार,मनोज जोशी ,रवि उनियाल आदि ने सहयोग किया ,कार्यक्रम का संचालन ममता बलोदी ने किया।

Ad_RCHMCT