शनि जन्मोत्सव पर रामनगर सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया तैलाभिषेक, सुबह से उमड़ी भक्तों की भीड़

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर-शनि जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रातः 4 बजे से रामनगर स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधिवत रूप से शनि देव का तैलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

मंदिर परिसर में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। शनि देव के तैलाभिषेक के साथ कार्यक्रम की शुरुआत पूर्ण धार्मिक विधि-विधान से की गई। भक्तों ने शनि महाराज की आराधना करते हुए अपने जीवन से सभी प्रकार की विपत्तियाँ, कष्ट और दरिद्रता दूर करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

कार्यक्रम के समापन पर मंदिर के महंत डॉ. शुभम गर्ग ने सभी भक्तों के कल्याण की कामना करते हुए उनके सुख, स्वास्थ्य और यश की प्राप्ति की प्रार्थना की।
मंदिर में दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालु शांति और भक्ति भाव से पूजन में लीन रहे।

Ad_RCHMCT