बोले डीजीपी- अपराध के मामलों में सहन नहीं होगा किसी प्रकार का हस्तक्षेप

ख़बर शेयर करें -

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने रुद्रपुर पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की कार्रवाई: अवैध धारदार हथियार (चापड़) के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

प्रतिनिधियों ने ओवर लोडिंग, यातायात व्यवस्था, महिला अपराध और नशे के मुद्दों को उठाया। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने ओवरलोड वाहनों के कारण बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए इन वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। विधायक शिव अरोरा ने पार्किंग की समस्या को गंभीरता से उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल: 'देवभूमि उद्यमिता योजना' से पिथौरागढ़ की मानसी बनीं सफल बिजनेस वुमन; पारंपरिक 'ऐपन कला' को बनाया रोजगार

डीजीपी ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास और संवाद को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अपराध के मामलों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा और किसी प्रकार का हस्तक्षेप सहन नहीं किया जाएगा। नशे के बड़े कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

अभिनव कुमार ने नशे के आदी युवकों से मरीजों की तरह व्यवहार करने की अपील की और पुलिस अधिकारियों को जघन्य अपराधों में ईमानदारी, निष्पक्षता और दृढ़ता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Ad_RCHMCT