पटाखों पर विवाद बना बवाल, कहासुनी से मारपीट तक पहुंचा मामला, पुलिस अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पटाखों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। हरिद्वार जिले के रुड़की शहर के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर मोहल्ले में दिवाली से पहले पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े और मारपीट में बदल गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.87 लाख पेंशनभोगियों के खातों में हस्तांतरित किए ₹146.32 करोड़; डीबीटी के जरिए जुलाई माह की पेंशन जारी

घटना गणेश चौक के पास की बताई जा रही है, जहां एक युवक की पटाखों और त्योहार संबंधी सामान की दुकान है। मोहल्ले के ही एक अन्य व्यक्ति ने चौक पर पटाखे चलाने शुरू कर दिए। दुकानदार ने इसका विरोध करते हुए उसे रोकने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों में पहले तीखी बहस हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को 'स्किल हब' बनाने की तैयारी: मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत डैशबोर्ड बनाने के निर्देश; युवाओं को विदेशी नौकरियों के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

हंगामा बढ़ता देख दोनों पक्षों के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई और हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली भी ले जाया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि समय रहते कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। फिलहाल माहौल शांत है और मामले की जांच जारी है। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT