हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जिलाधिकारी वंदना ने किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य में आयोजित होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए हल्द्वानी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। शुक्रवार को जिलाधिकारी वंदना ने मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में फुटबाल मैदान का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से तैयारियों का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा किया जाए, ताकि खेलों के दौरान कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि फुटबाल मैदान में जो घास लगाई गई है, उसमें एक ट्रायल मैच तुरंत कराया जाए, ताकि किसी भी कमी को समय रहते सुधार लिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुखानी पुलिस ने बरामद की ईंट

वंदना ने मैच के दौरान निर्बाध विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं, अग्निशमन, पेयजल, शौचालय और पुलिस सुरक्षा जैसी जरूरी व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा कर लिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और खेल विभाग के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Ad_RCHMCT