डीएम ने सरकारी कार्यालयों में की छापेमारी, 31 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के सरकारी कार्यालयों में अनुशासन बनाए रखने के लिए हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न कार्यालयों पर अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान 31 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिससे सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

जिलाधिकारी ने सबसे पहले सुबह 10:10 बजे सिंचाई विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां सिंचाई अभियंता समेत 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद, 10:20 बजे जल संस्थान कार्यालय का निरीक्षण किया गया, जहां 10 स्थायी और 4 आउटसोर्स कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जल संस्थान कार्यालय में भ्रमण पंजिका की मांग पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। कार्यालय की सफाई और फाइलों के रखरखाव में भी भारी खामियां देखने को मिली, जिसके बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त फटकार लगाई और सफाई तथा फाइल प्रबंधन में सुधार के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, अग्रवाल सभा समिति करेगी भव्य आयोजन

इसके बाद 10:30 बजे ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत विद्यालय और महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया। यहां भी पांच सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय में गंदगी और अव्यवस्था को देखकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

जिलाधिकारी ने सभी सरकारी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे बिना पूर्व स्वीकृति के अवकाश पर न जाएं और निर्धारित समय से पहले कार्यालय पहुंचें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण किए जाएंगे, और अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

इस निरीक्षण के दौरान मुख्य व्यक्तिगत अधिकारी सुदेश कुमार समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT