उत्तराखंडः गौशालाओं में आग लगने से सात पशुओं की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण अ‌ग्निकांड हुआ है। गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम गौरशाली में दो गौशालाओं में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें सात पशुओं की जान चली गई। आग की चपेट में आकर चार बड़ी गायें और तीन बछड़े पूरी तरह जलकर मारे गए।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिलाओं के लिए वरदान बनी 'मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना': द्वितीय चरण का शुभारंभ; 488 महिलाओं के खातों में ₹2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

ग्रामीण गिलवर सिंह और नोबर सिंह के अनुसार, आग लगने के बाद गौशाला में बंधे सभी पशु पूरी तरह जल गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पशुचिकित्सा टीम और राजस्व उप निरीक्षक कयार्क/सैंज को मौके पर भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार बनेगा विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी: महाकुंभ-2027 से पहले ₹235 करोड़ की 4 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास; सीएम धामी बोले- भव्य और सुरक्षित होगा कुंभ

अब प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है और प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad_RCHMCT