डीएम के निर्देश- कोसी समेत अन्य नदियों में खनन के लिए बनाएं कार्य योजना

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में आगामी खनन सत्र की तैयारियों हेतु  खनन समिति  की बैठक  की गई। बैठक  के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में गौला,नंधौर, कोसी व कैलाश नदियों से जो भी खनन किया जायेगा नदियों के सेंटर मे ही खनन किया जायेगा तथा प्रतिबंधित क्षेत्र से खनन कतई ना किया जाए। उन्होंने कहा इसके लिए टास्कफोर्स व तकनीकी टीम नियमित चैकिंग भी करे। 

   उन्होने कहा जनपद मे नदियो द्वारा जिन सडकों एव गांवों में भूस्खलन व भूकटाव होता है इसके लिए समिति द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर रिवर ड्रेजिंग नीति के अंतर्गत प्रस्ताव बनाये जायें ।  ताकि नदियों को चैनेलाईज कर भूकटाव के संवदेनशील क्षेत्रों को रोका जा सके। उन्होंने कहा खनन सत्र से पूर्व सीमांकन पीलर, आन्तरिक मार्ग, सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाए। 

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

वन निगम के अधिकारियों द्वारा बैठक में अवगत करवाया गया कि नदी का जल स्तर कम होते ही 15 अक्टूबर के बाद सर्वे की कार्यवाही कर ली जाएगी । 

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

      उन्होने कहा सरकार द्वारा जो खनन नीति बनाई गई है अधिकारी उसी के अनुसार प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होने संबन्धित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए टास्क फोर्स टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होने खनन विभाग, वन विकास निगम, वन विभाग, राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से टास्क फोर्स टीम गठित कर खनन क्षेत्र में प्रतिदिन फोर्स के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि खनन क्षेत्र में सी.सी.टीवी के माध्यम से भी नजर रखी जाय,। 

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सीएस जोशी, दिगंत नायक, कुंदन शाह, अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, एसडीएम परितोष वर्मा, रेखा कोहली, के0एन0गोस्वामी, राहुल साह, एआरटीओ संदीप सैनी, एसपी सिटी हरबंश सिह सहित खनन, वननिगम के अधिकारी मौजूद थे।

Ad_RCHMCT