रामनगर-नगर के डॉ. जफर सैफी ऐमीनेन्ट होम्योपैथिक आवार्ड से सम्मानित।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- काशीपुर मे समन्न होम्योपैथी नेशनल सेमिनार मे स्थानीय चिकित्सक डॉ. जफर सैफी को ऐमीनेंट (सुप्रसिद्व) होम्योपैथिक आवार्ड से सम्मानित किया गया।

विगत दिवस काशीपुर के एक होटल मे होम्यो क्योर एंड रिसर्च इंस्टीटयूट, काशीपुर के द्वारा होम्योपैथी द फ्यूचर मेडिसिन विषय पर आयोजित नेशनल होम्योपैथिक सेमिनार मे श्री सैफी के द्वारा होम्योपैथी चिकित्सा पद्वति के क्षेत्र मे किये जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

उत्कृष्ठ कार्यो के लिये होम्योपैथिक मेडिकल बोर्ड, उत्तराखण्ड के पूर्व निदेशक डॉ. राजेन्द्र सिंह व काशीपुर के वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. रजनीश शर्मा के द्वारा श्री सैफी को ऐनीनेंट होम्योपैथिक आवार्ड के तहत शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस सेमिनार मे प्रदेश के स्वास्थ व शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि व काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के द्वारा बतौर विशिष्ठ अतिथि शिरकत की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

कार्यक्रम मे होम्योपेथिक मेडिकल बोर्ड उत्तराखण्ड के कंट्रोलर व आयुष सचिव गजेन्द्र सिंह काफलिया, बोर्ड के निदेशक डॉ. चौहान, बोर्ड के रजिस्ट्रार डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय, सीसीएच दिल्ली से डॉ. स्वाती सिंह, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. आर कांत, होम्योपेथिक मेडिकल एसो. उत्तराखण्ड के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमंत सिंह चौहान,

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

प्रदेश महामंत्री डॉ. हेंमंत सिंह चौहान, डॉ. अक्षय कुमार, डॉ आनन्द बल्लभ भट्, डॉ. अर्पित बृजवासी, डॉ. अजय कश्यप, डॉ. शहजाद अंसारी, डॉ. नसीम अली, डॉ. पूजा, डॉ. शारमीन अंसारी, डॉ. दिव्यांशी लोहनी, डॉ. मनोज सिंह चौहान, डॉ. शाहिस्ता सैफी सहित बड़ी संख्या मे देशभर से आये होम्योपैथिक डॉक्टर्स मोजूद रहे।

Ad_RCHMCT