पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा मे स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal Udham Singh Nagar

देवभूमि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की मुहिम में उधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोतवाली रुद्रपुर पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 135 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधमसिंहनगर, श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार, जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस व एसटीएफ कुमाऊं टीम ने साथ मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

दिनांक 07/06/2025 को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस व STF कुमाऊ टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान, अभियुक्त धर्मवीर गंगवार पुत्र सोहनलाल को गांधी पार्क के गेट नंबर के पास, निकट डीडी चौक, रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 135 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसका शुद्ध वजन 133 ग्राम है।
अभियुक्त धर्मवीर गंगवार के विरुद्ध थाना रुद्रपुर में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

बरामदगी:
कुल 135 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) मय पन्नी के (शुद्ध वजन 133 ग्राम)

अभियुक्त का विवरण
धर्मवीर गंगवार पुत्र  सोहन लाल निवास: ग्राम निस्बी, पोस्ट भैसोड़ा, थाना मिलक, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश उम्र: 55 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:SHO मनोज रतूड़ी, SSI नवीन बुधानी, SI दीपक बहुगुणा, SI कृष्ण गोपाल मतपाल (STF), अपर उ0नि0 जगवीर शरण (STF), का0 वीरेंद्र चौहान (STF), का0 मोहित जोशी (STF), कां0 ताजबीर शाही, कां0 यशपाल मेहता मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT