नशेड़ी ड्राइवर का तांडव, वाहनों में मारी टक्कर, तीन की हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शराब के नशे में धुत चालक ने कार से जमकर कहर बरपाया। उसने तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार यह हादसा देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में बीती रात  नंदा की चौकी के पास हुआ, जब कार अनियंत्रित होकर स्कूटी और राहगीर से जा भिड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान होटल लीव-इन झाझरा निवासी राजू साहनी, उनकी पत्नी रेखा साहनी और नंदा की चौकी निवासी चंद्र जायसवाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों की हालत अब खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून संकट: 24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलें — मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि कार चालक की पहचान सेलाकुई निवासी कैलाश के रूप में हुई है। जांच में पाया गया कि आरोपी नशे की हालत में वाहन चला रहा था। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को सीज कर दिया गया है। कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एनसीसी का होगा विस्तार: सीएम धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में नई इकाइयों और एनसीसी अकादमी पर हुई चर्

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है। स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से समय रहते घायलों को इलाज मिल सका।

Ad_RCHMCT