पुरानी रंजिश के चलते मारपीट और अभद्रता, वीडियो हुआ वायरल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में समुदाय विशेष के युवकों पर रंजिशन घर में घुसकर गाली-गलौज, अभद्रता करने का आरोप है। आरोपियों ने इंटरनेट पर लाइव वीडियो वायरल कर जाति एवं धर्म को इंगित करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप यह भी अश्लील हरकतें भी की गई। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

ग्राम मुंडिया कलां निवासी अर्चना भारद्वाज पत्नी आशीष भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि 9 जुलाई को गांव के ही शम्मी, नईम, मुनासिब अपने 3-4 अन्य साथियों के साथ जबरन घर में घुस गए और गाली-गलौज व जान से मारने धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

इतना ही नहीं अभद्रता व अश्लील हरकतें भी की गईं। शोर-शराबा होने पर आसपास के ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग गए। 11 जुलाई की दोपहर करीब 12:14 बजे इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अर्चना व उनके पुत्र बॉबी एवं समाज को इंगित करते हुए गालियां दी गईं।वहीं इस घटना से आक्रोशित लोग विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग के नेताओं को साथ लेकर शुक्रवार की देर रात कोतवाली जा धमके और मौके पर मौजूद एसआई कैलाश चंद्र नगरकोटी का घेराव कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर में नामजद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

इधर दूसरे पक्ष के लोगों ने अर्चना के बेटे बॉबी पर बेवजह गाली-गलौज व मारपीट करने तथा बाद में खुद ही पीड़ित बनकर मामले को जाति-धर्म से जोड़ने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।

Ad_RCHMCT