हल्द्वानी में उफनाए नाले में बहे युवक का शनिवार को भी नहीं लगा पता

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में गुरूवार की रात उफनाए देवखड़ी नाले के बहाव में बाइक समेत बहे युवक का शनिवार को भी कुछ पता नहीं चल पाया। उसकी तलाश में पूरे दिन एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, नगर निगम और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम जुटी रही।

बता दें कि मूल रूप से सुभाषनगर चौपुला ओवरब्रिज बरेली उत्तर प्रदेश निवासी आकाश सिंह (40 वर्ष) नैनीताल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप में काम करता था और दमुवाढूंगा में पत्नी, तीन बेटियों और बहन के साथ रहते था। 

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न

11 जुलाई को देर रात नाले के तेज बहाव में बाइक सवार आकाश बह गया था। जिसकी तलाश की जा रही है, हालांकि पुलिस को उसकी बाइक नाले के पास से ही बरामद हो गयी है, लेकिन अब तक आकाश का कोई पता नही चला है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, रामनगर और भवाली के नामी स्कूलों पर प्रशासन की गाज; 15 दिनों में बुक लिस्ट बदलने के निर्देश

शुक्रवार पूरे दिन तलाश के बाद शनिवार को भी एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें आकाश की तलाश करती रहीं।  इस दौरान आकाश का परिवार भी खोजी टीम के साथ रहा। संभावना जताई गई कि टेढ़ी पुलिया से गुजरी नहर में आकाश हो सकता है, जिसके बाद टीम ने सुबह सात बजे से ही यहां तलाश शुरू की। लेकिन पूरे दिन तलाश के बाद भी आकाश का सुराग नहीं लगा। 

Ad_RCHMCT