निर्वाचन आयोग का उत्तराखंड समेत 6 प्रदेशों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश

ख़बर शेयर करें -

नईदिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को उत्तराखंड के गृह सचिव को हटाने का आदेश दिया है। उत्तराखंड में आईएएस शैलेश बगोली गृह सचिव के पद पर हैं और साथ ही वह सीएम धामी के सचिव का भी दायित्व संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

आयोग ने यह आदेश निष्पक्ष लोकसभा चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए लिया है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया कि नए गृह सचिव के लिए चुनाव आयोग को जल्द ही अधिकारियों के नाम का पैनल भेजा जाएगा। निर्वाचन आयोग ही नए गृह सचिव का नाम तय करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

दरअसल चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के अलावा यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड के गृह सचिव को भी हटाने के आदेश दिए हैं। चुनाव आयोग के फरमान के बाद प्रदेश सरकार ने गृह सचिव अभिषेक जैन को उनके पद से रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस सम्बंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी हुई है।

Ad_RCHMCT