कोटद्वार में पुलिंडा मार्ग पर मौजमस्ती कर रहे युवकों को हाथी ने दौड़ाया

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। कॉर्बेट हलचल

कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर सोमवार देर शाम दो बाइक सवारों को मस्ती करना भारी पड़ गया। मार्ग पर चहलकदमी कर रहे हाथी ने बाइक सवारों को दौड़ा दिया। जिस पर युवक अपनी बाइकें छोड़कर भाग खड़े हुए। हाथी ने दोनों बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने फायरिंग कर हाथी को खदेड़ा और दोनों युवकों को किसी तरह जंगल से बाहर निकाला। 

यह भी पढ़ें 👉  वन और वन्यजीव अपराधों पर लगेगी लगाम: कॉर्बेट में सघन गश्त और त्वरित कार्रवाई के लिए बेड़े में शामिल हुईं 10 नई मोटरसाइकिलें

दो किमी भीतर गए युवक
कोटद्वार के रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि सोमवार देर शाम चार युवक दो बाइकों से पुलिंडा रोड पर करीब दो किमी अंदर तक चले गए थे। इस दौरान हाथी ने बाइक सवारों का पीछा किया। जिस पर बाइक सवार युवक बाइकों को सड़क पर छोड़कर भाग खड़े हुए।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सागौन के पेड़ों का अवैध कटान करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 10 दिन की न्यायिक हिरासत में

दो युवकों को जंगल से सुरक्षित निकाला

सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ वन कर्मी मौके पर पहुंचे और फायरिंग कर हाथी को जंगल में खदेड़ा। बताया कि दो युवक भागकर निकल आए थे, लेकिन उनके दो अन्य साथी जंगल में ही फंसे रह गए। वन कर्मियों ने उन्हें जंगल से बाहर निकाला। 

यह भी पढ़ें 👉  विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस: अल्मोड़ा के सौकियाथल में वरिष्ठ नागरिक सम्मान व विधिक सशक्तिकरण कार्यक्रम


कराई जा रही मुनादी

रेंजर अजय ध्यानी ने कहा कि लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कर लोगों को हाथी बाहुल्य क्षेत्र में न जाने की हिदायतें दी जा रही है, लेकिन इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। उन्होंने लोगों से हाथी बाहुल्य वन क्षेत्र में नहीं जाने की अपील की है।

Ad_RCHMCT