यहां सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

राज्य में हर रोज सड़क हादसे को लेकर मामले दिन पर दिन सामने आते जा रहे हैं एक ऐसा ही मामला रुद्रपुर से सामने आ रहा है यहां पर। हाईवे पर मदर इंडिया स्कूल के सामने दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। जबकि उनके साथ बैठे दोनों युवकों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

जानकारी के अनुसार, बाइक संख्या UK18 d4778 का चालक अपने वाहन को गलत दिशा में चला रहा था, जिस कारण वह सामने से आती हुई एक बाइक संख्या UP 20 BJ 8459 से टकरा गया। दोनों बाइकों पर कुल चार लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों मोहम्मद उमर पुत्र अब्दुल मजीद निवासी जसपुर और सरवन पुत्र स्व. राजेश निवासी इलाहाबाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इसरार पुत्र सराफत निवासी जसपुर और पितंबर पुत्र अज्ञात निवासी इलाहाबाद घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Ad_RCHMCT