ट्वेंटी-20 कॉर्बेट कप:-जयहिंद मोटर्स रुद्रपुर व राजा इलैवन रामनगर ने अपने-अपने मैच जीते

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-एम.पी.इण्टर कॉलेज के खेल मैदान में आज सुदीप मासीवाल मेमोरियल ट्वेंटी-20 कॉर्बेट कप में दो मैच खेले गए, पहला मैच जय हिंद मोटर्स रुद्रपुर व आर्यन क्रिकेट क्लब मुरादाबाद के बीच खेला गया, इस मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ अमित शर्मा (शंकर डेंटल क्लीनिक )द्वारा किया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जय हिंद मोटर्स रुद्रपुर ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए जिसमें काबिल गौतम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर 5 छक्के व 5 चौके की मदद से 65 रन व नमन चौधरी ने 31 गेंदों पर 56 रनों का योगदान दिया।

आर्यन क्लब मुरादाबाद की ओर से जुनैद ने 30 रन दे कर 3 व कैलाश ओर मनु शर्मा ने 1-1 विकेट प्राप्त किया, 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुरादाबाद की टीम 11 वे ओवर में ही मात्र 65 रनों पर ऑल आउट हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

टीम के लिए शोएब ने सर्वाधिक 19 रनों का योगदान दिया रुद्रपुर टीम की ओर से दीपक आर्या ने शानदार गेंदबाजी प्रदशर्न करते हुए 3 ओवर में 12 रन दे कर 7 विकेट प्राप्त किए, इस मैच को जयहिंद मोटर्स रुद्रपुर ने 126 रनों से जीता, दीपक आर्या को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

नवीन चन्द्र जोशी व गोपाल कांडपाल अंपायर तथा अदनान रज़ा स्कोकर व मो०तौकीर ऑनलाइन स्कोरर एवं अमन पाठक व तहसीन रज़ा कॉमेंटेटर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

दूसरा मैच राजा इलैवन रामनगर व सोनकपुर स्टेडियम मुरादाबाद की टीमों के मध्य खेला गया, इस मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि हाजी मो०अकरम अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा किया गया, पहले बल्लेबाजी करते हुए राजा इलैवन रामनगर ने फईम सैफ़ी के शानदार 41 गेंदों पर 6 छक्कों व 6 चोको की मदद से 72 व शुभम रावत के 16 रनों के सहयोग से 144 रन बनाए।

मुरादाबाद की और से हिमांशु व प्रसून ने 3-3 विकेट प्राप्त किए, 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुरादाबाद की टीम मात्र 109 रनों पर सिमट गई जिसमें गौरव ने सर्वाधिक 24 रनों का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

राजा इलैवन की ओर से नाजिश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट प्राप्त किए, इस मैच को राजा इलैवन रामनगर ने 35 रनों से जीता, इस मैच के मैन ऑफ द मैच फईम सैफ़ी रहे। शादाब उल हक व मो ० नईम अंपायर की भूमिका में रहे।

इस दौरान भुवन शर्मा, नदीम अख्तर, इमरान सिद्दीकी, अरविंद चौधरी, दीपक शर्मा, मोहन बिष्ट, मानवेन्द्र काराकोटि, एस. एस. आई.प्रेमकुमार विश्वकर्मा, एस. आई अनीस अहमद, जोग सिंह संधू, इमरान हुसैन, शाह फ़ैसल ,शाहनवाज खान,गगन भंडारी, संजय कुमार, जगमोहन बिष्ट, मोहसिन खान, मो.मोबीन, अमित अग्रवाल, सुंदर बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT