बड़ी खबर-रामनगर में यहाँ 22 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, video

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar— तराई पश्चिम वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज अंतर्गत पश्चिम शिवनाथपुर बीट में आज वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गुज्जरों द्वारा अतिक्रमित की गई लगभग 22 हेक्टेयर वन भूमि को मुक्त कराया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर–देहरादून के बीच नई ट्रेन को मंजूरी, यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी  : Anil Baluni ने X के माध्यम से दी जानकारी


यह संयुक्त कार्यवाही वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस अभियान के दौरान तराई पश्चिम वन प्रभाग की सभी रेंजों का स्टाफ मुस्तैदी से मौजूद रहा।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यवाही लंबे समय से चल रहे अतिक्रमण के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है। वन भूमि को फिर से वन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना भी तैयार की जा रही है, जिससे जैव विविधता को संबल मिल सके और पर्यावरण संरक्षण को बल मिले।

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT