परिवहन विभाग में नई ऊर्जा: मुख्यमंत्री धामी ने 112 नवचयनित परिवहन आरक्षियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान परिवहन विभाग के 112 नवचयनित परिवहन आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। साथ ही, मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग पर सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु दो प्रचार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन और संकल्प का परिणाम है, जिसमें उनके परिवारजनों के सहयोग और आशीर्वाद की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन आरक्षी का पद महज एक सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि एक सामाजिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि चाहे यात्री सेवाओं का संचालन, सड़क सुरक्षा की निगरानी, वाहनों का पंजीकरण या प्रदूषण नियंत्रण हो—प्रत्येक व्यवस्था में परिवहन आरक्षियों की अहम भूमिका होती है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

मुख्यमंत्री ने सभी नव नियुक्त आरक्षियों से अपेक्षा जताई कि वे कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जन सहयोग की भावना के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा, “प्रयास यह होना चाहिए कि आमजन का कार्य ऑटो मोड पर हो, उन्हें अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।”

श्री धामी ने आगे कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और इसकी जड़ें समाप्त करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर 1064 पर भ्रष्टाचार की शिकायतों की प्रभावी सुनवाई और कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

कार्यक्रम में परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं नव चयनित अभ्यर्थियों के परिजन भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने सेवा काल को ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित की भावना से प्रेरित होकर निभाएं।

Ad_RCHMCT