रामनगर-नकल कराने के आरोपी चन्दन मनराल की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र के कई और सफेद पोश STF के रडार पर,जल्द हो सकती है गिरफ्तारी-सूत्र।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड एसटीएफ के द्वारा पेपर लीक मामले में आरोपियों के ऊपर नकेल कसने का कार्य किया जा रहा है वहीं राज्य के विभिन्न ठिकानों से पेपर लीक मामले के आरोपियों को धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है वही बात करें रामनगर क्षेत्र की तो यहां पर से भी एसटीएफ के द्वारा कुछ लोगों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही भी की जा सकती है जानकारी के अनुसार यूकेएसएसएससी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस की एसटीएफ ने चंदन मनराल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया हैं।इसी के साथ पुलिस ने अब तक 21 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया हैं।जिस चंदन मनराल नाम के शख्स की आज गिरफ्तारी हुई हैं ।

वह कभी बस कंडक्टर हुआ करता था,आज कई करोड़ों की संपत्ति का मालिक हैं। यह संपत्ति उसने शिक्षा विभाग में ‘दलाली’ करके कमाई हैं। प्रदेश में सरकार चाहे भाजपा की रही हो या कांग्रेस की,उसने दोनों पार्टियों की सरकारों में अधिकारियों, के साथ सांठगांठ कर जमकर मलाई खाई।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह


रामनगर के मौहल्ला लखनपुर में रहने वाले चंदन मजराल ने पहले बस कंडक्टर की,उसके बाद वह की बसों का मालिक बना। फिर उसने एक एनजीओ बनाई।इस एनजीओ से उसने सरकार में बैठे अफसरों से साठ गाँठ की ओर सर्व शिक्षा अभियान का काम लिया।

उसकी एनजीओ को सरकार से मोटा काम मिलता रहा। जिससे उसकी मोटी कमाई तो होती ही रही साथ ही साथ शासन में बैठे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी उसकी घुसपैठ हो गई।


बताया जा रहा है कि प्रदेश में शिक्षा मित्रों की भर्ती में बड़ा खेल हुआ और इस खेल में चंदन मनराल ने खूब कमाई की।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

राज्य गठन से लेकर अब तक जितनी भी सरकारें आई उन सभी सरकारों के शिक्षा मंत्री से चंदन मनराल ने अपनी घनिष्ठता बढ़ाई।

आरोप है कि चंदन मनराल ने अबतक कई लोगों को शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाई जिसके बदले लाखों रुपये वसूले गए। शिक्षा विभाग में दलाली के खेल से कई एकड़ जमीनों, कई बसों डम्परों और स्टोन क्रेसर का मालिक बन गया है।

आरोप है कि चंदन मनराल ने पेपर होने के एक दिन पहले अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र के उत्तर याद करवाने और धामपुर ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी.


अभ्यर्थियों ने एसटीएफ को बयान दिए कि चंदन मनराल उनको प्रश्न पत्र का उत्तर याद कराने के लिए यूपी के धामपुर में एक मकान में ले गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

अभ्यर्थियों के बयान और साक्ष्य जुटाने के बाद एसटीएफ ने चंदन मनराल की गिरफ्तारी की। इस मामले में चंदन मनराल के ही एक खासमखास शख्स की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

पेपर लीक मामले में एसटीएफ रामनगर से ही एक या दो और लोगों की गिरफ्तारी कर सकती है।

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के भतीजे ने अपनी पत्नी को शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के लिए 15 लाख रुपये दिए जिसके बाद उसकी पत्नी को जोइनिंग लेटर भी मिल गया था।रामनगर के लखनपुर निवासी पति पत्नी ने भूमि गत बताये जा रहे हैं।

Ad_RCHMCT