ठेला लगाने वाली महिला से पिता-पुत्र ने कर डाली लूट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले पिता पुत्र पर मां के साथ गाली गलौज और रुपए लूटने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

सौंपी तहरीर में शिव कॉलोनी बेलजाली लॉज निवासी दीपक गुप्ता पुत्र ओमकार गुप्ता ने कहा है कि पड़ोस में रहने वाले अमन नामक युवक उसके ठेले पर आया और उसकी मां के साथ गाली-गलौज करने लगा जब उसकी मां ने इसका विरोध किया तो अमन ने गल्ले में रखें रूपयो को लूटने का प्रयास किया दीपक की मां ने अमन को रोकने का प्रयास किया लेकिन अमन रुपये लेकर भागा और ठेले का सारा सामान भी फेक गया

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

दीपक ने पुलिस को बताया कि जब वह अमन से अपने रुपए वापस मांगने गया तो अमन वा  उसका भाई हिमांशु दीपक को पड़कर अपने घर ले गए जहां उसके पिता प्रेम ने उसको ऊपर चाकू से प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया मामले की तहरीर पुलिस को सौंप कार्यवाही की मांग की है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जा शुरू कर दी है

Ad_RCHMCT