दो बच्चियों को दूध में जहर देने के बाद पिता ने की आत्महत्या, इस वजह से था परेशान

ख़बर शेयर करें -

महिला के गलत कदम ने पूरा परिवार तबाह कर दिया। यह घटना सोमवार को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के बेजवां पाही उगापुर में सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी दो जुड़वा बच्चियों को दूध में जहर देकर हत्या करने के बाद खुद को आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में तीन मौतों से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

बताया जा रहा है कि मृतक ओमप्रकाश यादव (27) की पत्नी 19 नवंबर को घर छोड़कर किसी के साथ भाग गई थी। इससे ओमप्रकाश मानसिक अवसाद का शिकार हो गया था। रविवार रात उसने अपनी 14 महीने की दो बेटियों, आसी और प्रियांशी को दूध में जहर देकर पिला दिया, जिससे दोनों बच्चियों की मौत हो गई। इसके बाद ओमप्रकाश ने घर से लगभग 500 मीटर दूर एक नीम के पेड़ पर साड़ी से फांसी लगाकर अपनी जान ले ली।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

सोमवार सुबह जब घटना की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। सीओ अजय चौहान और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से पूरा गांव शोकाकुल है।

Ad_RCHMCT