बेटी से मिलने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में सड़क हादसे को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं राज्य में कोई ऐसा ही दिन होगा जब सड़क हादसे को लेकर खबर सामने न आये। जानकारी के अनुसार यहां नंदप्रयाग- नंदानगर मोटर मार्ग पर सैतोली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

प्राप्त समाचार के मुताबिक नंदप्रयाग नंदानगर मोटर मार्ग पर एक कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल का रेस्क्यू कर सड़क पर लाई।बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है तथा शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की


इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
बताया जा रहा है ।

सैकोट गांव के 60 साल के यशवंत सिंह कार से अपनी बेटी से मिलने के लिए नंदानगर जा रहे थे नंदानगर ब्लॉक से दो किलोमीटर पहले सैतोली गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Ad_RCHMCT