यहां गुरु शिष्य का रिश्ता शर्मसार,छात्रा के साथ अश्लील हरकतें छेड़छाड़,मुकदमा दर्ज।

ख़बर शेयर करें -

गुरु शिष्य के रिश्ते को हमारे समाज में जहां पर सबसे पवित्र माना जाता है वहीं कई बार गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबरें सामने आती रहती है कि ऐसा ही मामला देहरादून के कालसी क्षेत्र से सामने आ रहा है।

यहां सरकारी स्कूल में तैनात एक शिक्षक ने कक्षा दसवीं की छात्रा से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ और पोस्को एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

प्राप्त समाचार के मुताबिक सरकारी विद्यालय कालसी में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से स्कूल में तैनात शिक्षक विनोद कुमार पाल ने 28 जुलाई को छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की , छात्रा मासिक परीक्षा देने स्कूल गई थी। आरोप है कि शिक्षक विनोद कुमार पाल ने इस दौरान छात्रा से अश्लील हरकतें की।

आरोपी ने छात्रा से छेड़छाड़ और उसके शरीर को बदनीयती से पकड़ा। इसके बाद छात्रा किसी तरह इस कलयुगी शिक्षक के चंगुल से भागकर स्कूल के कमरे में पहुंची और रोने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

जब उसकी सहपाठी छात्राओं ने पूछा तो छात्रा ने आरोपी शिक्षक की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद किसी तरह सहपाठी छात्राओं ने प्रधानाचार्य को इस संबंध में बताया। प्रधानाचार्य ने भी कुछ कार्रवाई करने की बजाय छात्रा को पेपर साॅल्व करने के लिए कहा। इसके बाद से छात्रा सदमे में है।

वह गुमसुम घर पर ही पड़ी थी। घर वालों ने स्कूल न जाने का कारण पूछा तो छात्रा ने पूरी बात घर वालों को बताई। इससे गुस्साए परिजन और ग्रामीण सोमवार को स्कूल पहुंचे ग्रामीणों ने शिक्षक का घेराव कर जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत


सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी शिक्षक को छेड़छाड़ और पास्को एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Ad_RCHMCT