यहां सरकारी नौकरी का लालच देकर लाखों का लगाया चूना,मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

आज के समय मे ठगी करने वाले छोटी मोटी नौकरियों के लिये भी ठगी का शिकार लोगो को बना रहे है ।और ठगी के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। ठगी के मामले बढ़ते जा रहे है।

एक ऐसा ही मामला अल्मोड़ा से सामने आ रहा है यहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कर्मी ने अपने पुत्र और एक अन्य साथी संग मिलकर लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा दे 25 लाख रुपये से अधिक रूपए ठगे।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

उसने ठगी मे पंकज से 2 लाख 50 हजार, नरेंद्र सिंह से 2 लाख, सुरेंद्र सिंह से 2 लाख 50 हजार, गौरव बिष्ट से 2 लाख रुपये, कंचना से लाख, लक्ष्मी से 3 लाख 50 हजार, रेखा मेर से 2 लाख 50 हजार, चंद्रा बोरा से 3 लाख रुपये ठगी करके हड़पे।इस संबंध में दन्यां और लमगड़ा थाने में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

इस संबंध में एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने कहा कि नौकरी के नाम पर ठगी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपित पुलिस की पकड़ में आ जाए।

Ad_RCHMCT