युवक की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार।  जोगिया मंडी में एक युवती ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने अपने सुसाइड नोट में एक युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए परिजन से उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रविवार दोपहर जोगिया मंडी बस्ती में एक युवती के सुसाइड कर लेने की सूचना पर पुलिस पहुंची। चौकी प्रभारी संजीव चौहान की मौजूदगी में दुपट्टे के फंदे से लटक रहे शव को नीचे उतारा गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

बताया कि मृतका की पहचान राखी 20 वर्ष पुत्री राजू निवासी जोगिया मंडी बस्ती के रूप में हुई। बताया कि परिजन रोजाना की तरह कार्य पर गए थे, इसी दौरान युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर में पिता के घर पहुंचने पर घटना का पता चल सका।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

बताया कि मृतका ने अपने सुसाइड नोट में एक युवक पर उसकी फोटो को लेकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। लिखा है कि युवक उसकी फोटो का गलत इस्तेमाल कर रहा था। युवती ने परिजन से युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी लिखी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

उसका मोबाइल फोन भी सुसाइड नोट में लिखा है।कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है। सुसाइड नोट सील कर दिया गया है। परिजन की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

Ad_RCHMCT