बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 20 छात्र घायल, मुख्यमंत्री ने जाना हाल

ख़बर शेयर करें -

उधमसिंहनगर जिले में सड़क हादसा हुआ है। स्कूली बच्चों से भरी स्कूल बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 20 स्कूली छात्र-छात्राओं समेत ड्राइवर घायल हुआ है। घायलों को नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा के बिगराबाग बाईपास चौराहे के पास एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट की बस और एक सीमेंट से भरे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई है। सड़क हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

सड़क हादसे में घायल छात्र-छात्राओं को रेसक्यू कर 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। राहत की बात है कि फिलहाल सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

दुर्घटना की सूचना के उपरांत घायल बच्चों के परिजनों का नागरिक अस्पताल में जमावड़ा लग गया है। नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक बीपी सिंह ने मीडिया को बताया की बिगराबाग बाईपास पर एक सीमेंट से भरे ट्रक व बस के मध्य हुई।

हादसे में 20 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत सामान्य है और फिलहाल सभी खतरे से बाहर है। अस्पताल में भर्ती सभी घायलों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।  

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

 स्कूल बस और ट्रक की भिंड़त की सूचना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल छात्रों और छात्राओं समेत अन्य घायलों का हालचाल जाना। सीएम धामी ने अस्पताल प्रबंधन को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। 

Ad_RCHMCT