अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने बचाई बड़ी अनहोनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में गुरूवार की देर रात भीषण अग्निकांड हो गया।  सिविल अस्पताल रुड़की में डायलिसिस यूनिट के स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हालांकि, स्टोर रूम में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया और डायलिसिस यूनिट की वायरिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

डायलिसिस यूनिट, अस्पताल की इमरजेंसी के ठीक बगल में स्थित है। देर रात यूनिट के स्टोर रूम से अचानक धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद मौके पर तैनात चिकित्सक डॉ. सरफराज ने तत्काल इसकी सूचना अस्पताल स्टाफ और फायर ब्रिगेड को दी। कुछ ही मिनटों में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

आग बुझाने के दौरान अस्पताल की बिजली सप्लाई एहतियातन काटनी पड़ी, जिससे कुछ समय के लिए इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हुईं। अस्पताल परिसर में धुआं भर जाने से मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्टोर रूम में रखी दवाइयां और उपकरण जल गए हैं। डायलिसिस यूनिट की वायरिंग पूरी तरह से जल चुकी है, जिसके चलते शुक्रवार को डायलिसिस सेवाएं बाधित रहीं और मरीजों को बिना उपचार के लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि डायलिसिस यूनिट की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। वायरिंग ठीक होते ही सेवाएं पुनः बहाल कर दी जाएंगी।

Ad_RCHMCT