रामनगर में भारी बारिश से प्रभावित 14 ग्रामीणों को ₹53000 की आर्थिक सहायता

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/रामनगर। कॉर्बेट हलचल
रामनगर तहसील क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से बारिश के चलते भारी नुकसान से प्रभावित 14 ग्रामीणों को जिला प्रशासन ने ₹53200 की सहायता राशि प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित


जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि पिछले 4 दिनों की बारिश से रामनगर क्षेत्र में हुए नुकसान के मद्देनजर 14 प्रभावितों को दैवीय आपदा मद से कुल रुपये 53200 की तत्काल आर्थिक सहायता दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को रुपये 3800 की आर्थिक सहायता नुकसान के एवज में दी गई। रामनगर क्षेत्र में 14 प्रभावितों में 9 तुमडिया डैम (मालधनचौड) के, 4 गोपालनगर और एक नया झिरना के हैं। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशन में तहसीलदार रामनगर की ओर से क्षेत्रीय सत्यापन कर प्रभावितों को आर्थिक सहायता दी गई।

Ad_RCHMCT